संत सतगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी की 142 वा पवन जयंती धूमधाम से मनाई गई ।

महेशखूंट थाना क्षेत्र के पकरैल पंचायत अंतर्गत महर्षि मेंही सत्संग आश्रम श्रीनिया टोला पकरैल में संत सतगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142 वा पवन जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इसके लिए प्रातः6:00 बजे ही आश्रम के आचार्य आदरणीय श्री प्रमोद बाबा के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
बूढ़े, बच्चे, जवान ,स्त्री ,पुरुष सहित हजारों भक्ति एवं श्रद्धालु गुरु महाराज के गगन भेदी जय-घोष के साथ करीब पांच -सात किलोमीटर के दायरे में विभिन्न टोला होकर यह झांकी निकाली गई।
झांकी आश्रम से निकाल कर श्रीनिया टोला , पटेल नगर ,चंद्रवंशी टोला , घनश्याम नगर, जगदेव मुनि टोला होते हुए बदिया, पकरैल चौक, उदयपुर,पान-तांती टोला , बिंदटोली ,विद्यार्थी टोला तथा शादीपुर होकर आश्रम तक संपन्न हुआ।
बोर्ड बैनर गाजा -बजा के तथा छोटी बड़ी गाड़ियों इसमें शामिल हुआ।

” सत्संग ,सदाचार तथा मानव सेवा से ही कल्याण संभव है ।” – साध्वी अर्चना दीदी।
संत सतगुरु के 142 वा पावर जयंती के अवसर पर आयोजित सत्संग में मधेपुरा से पधारे हुए साध्वी अर्चना दीदी ने सत्संग सदाचार तथा मानव सेवा से ही मानव का कल्याण संभव है।
हमें दैनिक जीवन में पांच पथों से चलते हुए गुरु महाराज के आज्ञा में रहकर सत्संग, ज्ञान, सदाचार, शिष्टाचार तथा सुविचार का पालन करना चाहिए।
यह ज्ञान बिना गुरु के नहीं हो सकता। इस अवसर पर सत्संग समिति के संचालक श्री राजेश कुमार सिंह के द्वारा गुरु महाराज के जीवनी तथा उनके व्यक्तिव एवं कृतित्व पर विस्तार से वर्णन किया गया।

काजल, सोनम, गुरुमति , ममता ने गुरु महाराज के प्रिय भजन को प्रस्तुत किया।
सभी ने मिलकर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि भी किया।
इसमें प्रमुख भग्तो में प्रहलाद शाह अध्यक्ष ,नारायण सुमन कोषा ध्यक्ष ,गोपाल कुमार पटेल सचिव, महेंद्र यादव ,पवन शाह, अरविंद शाह ,नीतीश कुमार, रोशन कुमार ,डॉ राहुल कुमार, प्रमोद सिंह ,कृष्णदेव सिंह, देवन सिंह ,भक्तों के बीच में महाप्रसाद के रूप में महाभंडारा कार्यक्रम हजारों लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

इसमें उमेश शर्मा ,गोपाल यादव, सागर यादव ,का सहयोग सराहनीय रहा।
